समाजवादी पार्टी के लोग बहरूपिए हैं, तुष्टिकरण की करते हैं राजनीति : ब्रजेश पाठक

WhatsApp Channel Join Now
समाजवादी पार्टी के लोग बहरूपिए हैं, तुष्टिकरण की करते हैं राजनीति : ब्रजेश पाठक


वाराणसी, 11 जुलाई (हि. स.)। वाराणसी में शनिवार काे एक दिवसीय दौरे पर आए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग बहरूपिए हैं। गांव में कहावत कही जाती है, ये रंगे सियार हैं। अगर ये लोहिया के अनुयायी हैं तो क्या इन्होंने लोहिया के कार्यों को आगे बढ़ाया है। लोहिया ने राम मेला लगाया है, ये तो प्रभु राम के दर्शन करने भी नहीं गए। ये केवल तुष्टिकरण की पॉलिटिक्स करते हैं। केवल मुस्लिम के लिए इनकी सरकार में निहत्थे रामभक्त लोगों पर गोलियां चली थी।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पत्रकारों से आगे कहा कि मुगलों के मंदिरों पर हुए हमले पर क्या कभी समाजवादी पार्टी के लोगों ने अपना स्टैंड रखा है। हमारी सरकार ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में एफआईआर कराई है और ट्रस्ट के कहने पर ही एफआईआर हुआ है। समाजवादी पार्टी के लोगों से यह पूछिए कि बाबरी मस्जिद के लिए जुटा चंदा का हिसाब वह पूछेंगे। या मदरसों में रुपया कहां से आ रहा है, वे इसका पता बताएंगे। ये केवल तुष्टिकरण की पॉलिटिक्स करते हैं, जिससे मुस्लिम संतुष्ट हों।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story