दालमंडी में ध्वस्तीकरण अभियान में अब शेष बचे 51 मकान

WhatsApp Channel Join Now
दालमंडी में ध्वस्तीकरण अभियान में अब शेष बचे 51 मकान


वाराणसी, 11 जून (हि. स.)। वाराणसी में दालमंडी बाजार के चौड़ीकरण अभियान में गुरुवार को एक साथ बारह मकानों पर मजदूरों और मशीनों ने ध्वस्त करने के काम में हाथ लगाया। मकान को गिराने के साथ ही उसके मलबे को भी हटाया जा रहा है। दालमंडी में 187 मकानों में से 136 मकान ध्वस्त किए जाने के बाद 51 मकान और शेष बचेंगे।

लोक निर्माण विभाग की वाराणसी इकाई में अधिशासी अभियंता के.के.सिंह ने कहा कि गुरुवार को दालमंडी में 12 मकानाें को गिराया जा रहा है । अभी तक कुल 136 मकान ध्वस्त किए गए हैं। वाराणसी प्रशासन को कुल 187 भवनों को हटाना है। दालमंडी में तेजी से चल रहे ध्वस्तीकरण के कार्य के बाद 17.4 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी। दालमंडी में जून के आखिर तक मकानों को किराने के कार्य को समाप्त कराया जाएगा। इसके बाद मस्जिदों के विषय पर निर्णय होना है।

दालमंडी में शेष नए मकान को चिन्हित करते समय कुछ लोगों ने मुआवजा कम देने का आरोप लगाते हुए कहा कि जहां जोर जबरदस्ती हो रही थी, वहां मुआवजा दिया गया और अब मुआवजे की रकम कम कर दी गई है। जो सही नहीं है। वहीं, लोक निर्माण विभाग की ओर इसे गलत बताया गया है और कहा कि मुआवजा जो पहले से तय है, वही दिया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story