भाजपा के जनप्रतिनिधियों के मुकदमों की सूची हम तैयार कर रहे हैं - प्रवक्ता संजीव सिंह

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा के जनप्रतिनिधियों के मुकदमों की सूची हम तैयार कर रहे हैं - प्रवक्ता संजीव सिंह


वाराणसी, 04 जून(हि. स.)। कांग्रेस के प्रवक्ता संजीव सिंह ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आक्रोश सभा में बैठे हुए तमाम नेता एवं जनप्रतिनिधि भी स्वयं के मुकदमों की बड़ी संख्या रखते हैं। भाजपा के जनप्रतिनिधियों के मुकदमों की सूची हम तैयार कर रहे हैं। मुकदमों की सूची में सिर्फ वाराणसी के ही जनप्रतिनिधि नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के भाजपा के जनप्रतिनिधियों का नाम शामिल किया जा रहा है।

प्रवक्ता संजीव सिंह ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के एआई वीडियो को लेकर जिस प्रकार आक्रोश सभा का आयोजन किया गया, और तथ्यों की जांच नहीं की जा रही है, यह सरासर गलत है। अजय राय बिगड़ते कानून व्यवस्था पर आगे भी बोलते रहेंगे। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अपने प्रदेश अध्यक्ष के साथ झंडा बुलंद करते हुए मिलेंगे।

वाराणसी में भूमिहार सियासत पर संजीव सिंह ने कहा कि अजय राय केवल भूमिहार नेता नहीं है, वह वाराणसी के हर वर्ग और प्रत्येक समाज के नेता है। हर वर्ग का और हर समाज का व्यक्ति अजय राय को अपना मानता है। कांग्रेस पार्टी का वाराणसी में लंबा इतिहास रहा है, इसमें आपराधिक छवि के लोग खुद ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए हैं। आज वही लोग अजय राय को घेरने की कोशिश कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story