बनारस रेलवे स्टेशन में पंखों से टपकने लगा पानी, यात्रियों को हुई खासा परेशानी

WhatsApp Channel Join Now
बनारस रेलवे स्टेशन में पंखों से टपकने लगा पानी, यात्रियों को हुई खासा परेशानी


वाराणसी, 07 जुलाई (हि. स.)। बनारस रेलवे स्टेशन में मंगलवार को प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को उस समय खासा परेशानी हो गई, जब लटकते हुए पंखों से पानी गिरने लगा। पानी गिरने के कारण यात्रियों को अपने सामान हटाकर पीछे हटना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि बनारस रेलवे स्टेशन एक अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन के रूप में अभी हाल में ही बना है। जहां पर बारिश की शुरुआत में ही यह हाल है कि पंखे से पानी टपक रहा है।

नई दिल्ली से वाराणसी आए यात्री सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बनारस रेलवे स्टेशन देखने में सुंदर और अत्याधुनिक स्टेशन दिख रहा है। बारिश के दिनों में ऊपर से टपकता हुआ पानी बेहद खराब सा महसूस करा रहा है। वाणिज्य अधिकारी को इस संबंध में जांच कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए और तत्काल खामी को दूर करनी चाहिए।

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क विभाग में कार्यरत हिमांशु ने कहा कि बनारस रेलवे स्टेशन में चार से पांच पंखों से पानी टपकने के संबंध में मिली जानकारी को लेकर उच्च अधिकारी को सूचित कर दिया गया है, शीघ्रता से आवश्यक कार्यवाही होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story