बाबरी मस्जिद के चंदे का क्या हुआ : ब्रजेश पाठक
Jun 26, 2026, 17:26 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
वाराणसी, 26 जून (हि. स.)। वाराणसी में शुक्रवार को एक कार्यक्रम में उपस्थित उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि श्रीराम मंदिर में संदिग्ध चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है। जो भी जांच होगी, निष्पक्ष होगी। जो लोग उंगली उठा रहे हैं उनसे पूछना चाहिए कि बाबरी मस्जिद के चंदे का क्या हुआ।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि किसी भी मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच होने तक बहुत कुछ कहना ठीक नहीं है। उत्तर प्रदेश की सरकार ने एसआईटी बनाई और उसने अपनी रिपोर्ट कॉपी सौंपी है। इसके बाद आगे एफआईआर और अन्य कार्रवाई हो रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

