वाराणसी में नशा मुक्ति युवा अभियान के तहत विद्यार्थियों ने निकाली पदयात्रा

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी में नशा मुक्ति युवा अभियान के तहत विद्यार्थियों ने निकाली पदयात्रा


वाराणसी, 01 अक्टूबर (हि. स.)। वाराणसी के बड़ा लालपुर स्थित जीवनदीप महाविद्यालय से विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति पदयात्रा निकाली।यह यात्रा महाविद्यालय से शुरू होकर खेल मैदान से वाणिज्य भवन होते हुए पुनः महाविद्यालय पर आकर समाप्त हुई।

जीवनदीप महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. अशोक सिंह ने कहा कि नशा मुक्ति युवा अभियान के तहत एक पदयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। यात्रा के माध्यम से समाज को नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी विक्रम प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं को नशा से दूर रहने के लिए अपील की है। शिक्षा क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों की जिम्मेदारी है कि विद्यार्थियों को नशा के दुष्परिणामों को लेकर जागरूक किया गया है। नशा को लोगों पर हावी होने से पहले ही रोकना जरूरी है।

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story