सई नदी में नहाते समय डूबने से दो युवकों की मौत

WhatsApp Channel Join Now
सई नदी में नहाते समय डूबने से दो युवकों की मौत


सई नदी में नहाते समय डूबने से दो युवकों की मौत


जौनपुर,16 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सलखापुर गांव के पास शुक्रवार की दोपहर में सई नदी में नहाने के दाैरान दो युवकाें की डूबने से माैत हाे गई। पुलिस ने शवाें का पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि जफराबाद के बैजाबाद गांव के लगभग एक दर्जन युवक सलखापुर गांव के पास सई नदी में नहाने गए थे। नहाते समय दो युवक डूब गए। साथ गए अन्य युवकाें ने उन्हें ढूंढने की काेशिश की लेकिन तब देर हाे गई। जब तक दाेनाें काे बाहर निकाला गया ताे दाेनाें बेहोश थे। साथ के युवकाें ने अपनी बाइक से तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया। डाॅक्टर ने दाेनाें की गंभीर हालत काे देखते हुए बेहतर उपचार के लिएअन्यत्र रेफर कर दिया। आनन-फानन में दाेनाें काे एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया, लेकिन वहाँ के चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतकाें की पहचान राजन चौहान (25) पुत्र अनिल चौहान तथा रवि चौहान (25) पुत्र राय चौहान के रूप में हुई है। दाेनाें युवका की माैत पर पूरे गांव में मातम पसर गया हैद्ध

इस मामले में थानाध्यक्ष लाइन बाजार केके सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिय भेजा गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story