दो महिलाओं ने की आत्महत्या

WhatsApp Channel Join Now
दो महिलाओं ने की आत्महत्या


गाजियाबाद, 24 अप्रैल (हि.स.)। गाजियाबाद के विभिन्न जगहों पर रहने वाली दो महिलाओं ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सहायक पुलिस आयुक्त उपासना पांडे ने बताया कि थाना विजयनगर क्षेत्र के प्रताप विहार में पुष्पेंद्र के फ्लैट में कनिष्क सिसोदिया अपनी पत्नी रूबी तोमर के साथ रहते थे। उन्होंने शुक्रवार को अपने घर में पंखे से फंदा लगा लिया। इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना विजयनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि थाना टीला मोड़ क्षेत्र में रहने वाली खुशबू नामक महिला ने शुक्रवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उसके पहले पति का निधन हो चुका है। करीब 5 वर्ष पहले उनकी इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी डिलीवरी बॉय संजीव शर्मा से दूसरी शादी हुई थी। खुशबू के पहले और दूसरे पति से एक-एक बेटी हैं। वह संजीव, दो बेटी और अपनी सास के साथ रह रही थीं। बीती रात खुशबू और संजीव के बीच विवाद की बात सामने आई है। आज सुबह पुलिस को फंदे पर लटकने की सूचना डायल 112 पर मिली थी। जब टीम वहां पहुंची तो पता चला कि खुशबू अपनी दोनों बेटियों को स्कूल भेजने और पति के ड्यूटी जाने पर वह कमरे में चली गई थीं। उन्होंने जोर से कुंडी लगाई तो उनकी सास का ध्यान उधर गया। उन्होंने खिड़की से फंदा लगाते हुए खुशबू को देखा तो शोर मचाया। लोगों की मदद से जब तक वह कमरे के अंदर पहुंची तब तक देर हो चुकी थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story