मुरादाबाद मंडल से होकर चंडीगढ़ एवं पटना के मध्य चलेगी दो आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद मंडल से होकर चंडीगढ़ एवं पटना के मध्य चलेगी दो आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें


मुरादाबाद, 06 नवंबर (हि.स.)। त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने तथा उनकी सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे चंडीगढ़-पटना-चंडीगढ़ आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस (04516/04515) का संचालन कर रहा है। यह विशेष ट्रेन मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी तथा यात्रियों को आवागमन की अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध कराएगी। इस विशेष ट्रेन का संचालन दोनों दिशाओं में 02-02 फेरों के लिए किया जाएगा।

उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने शुक्रवार को बताया कि गाड़ी संख्या (04516) चंडीगढ़-पटना आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस यह ट्रेन चंडीगढ़ से 7 नवंबर एवं 10 नवंबर को संचालित होगी। गाड़ी संख्या (04515) पटना-चंडीगढ़ आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस यह ट्रेन पटना जंक्शन से 8 नवंबर एवं 11 नवंबर को संचालित होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773680 Articles

Share this story