बारात में अनियंत्रित रथ की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

WhatsApp Channel Join Now
बारात में अनियंत्रित रथ की चपेट में आने से दो लोगों की मौत


जौनपुर, 21 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बक्शा थाना क्षेत्र स्थित नौपेड़वा हाईवे पर मई मोड़ के पास बधवारेबीर मंदिर के पास शुक्रवार रात बारात के दौरान सड़क हादसा हो गया, जिसमें दाे लाेगाें की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी।

बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव से शुक्रवार की रात मड़ैया मोहम्मदपुर गांव में रामअवध यादव के यहां बारात आई थी। बारात में डीजे के साथ रथ भी चल रहा था। रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच रथ मुख्य हाईवे से ढलान की ओर उतर रहा था। इसी दौरान चालक से कथित तौर पर ब्रेक की जगह एक्सीलेटर या क्लच पर पैर पड़ गया, जिससे रथ अनियंत्रित होकर तेज गति से आगे बढ़ गया।

इस दौरान रथ के आगे सजावट का सामान लेकर चल रहे गोरियापुर गांव निवासी मुसाफिर और शिवाकांत गौतम उसकी चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही बक्शा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित शवगृह भेज दिया। पुलिस रथ और उसके चालक को कब्जे में लेने की कार्रवाई कर रही है।

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि, पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। हादसे के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और एहतियातन पुलिस बल तैनात किया है।----------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780801 Articles

Share this story