केन नदी में डूबने से किशोर समेत दो की मौत

WhatsApp Channel Join Now
केन नदी में डूबने से किशोर समेत दो की मौत


बांदा, 14 सितम्बर (हि.स.)। महालक्ष्मी पर्व पर केन नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों में से एक की डूबकर मौत हो गई, जबकि दूसरे को गोताखोरों की मदद से बचा लिया गया। इसी घाट पर एक और युवक ने भी अपनी जान गंवा दी।

पहली घटना शहर के लालूडेरा जरैली कोठी की है। कीर्ति देवी पत्नी दिनेश गुप्ता रविवार को महालक्ष्मी पर्व पर पड़ोस की महिलाओं के साथ केन नदी नहाने गई थीं। उनके साथ 11 वर्षीय बेटा आयुष गुप्ता और बड़ा बेटा रवि कुमार भी था। नहाते समय आयुष का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में बड़ा भाई भी पानी में कूदा, लेकिन आयुष को नहीं बचा पाया और वह भी डूब गया। शोर सुनकर पहुंचे गोताखोरों ने दोनों बच्चों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आयुष को मृत घोषित कर दिया। आयुष चौथी कक्षा का छात्र था और दो भाइयों में छोटा था।

दूसरी घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र के फुफुदी गांव निवासी 25 वर्षीय लवलेश पुत्र किशोरी लाल की है। वह अपने बड़े भाई के साथ शहर के हरदौली घाट स्थित कांशी राम कॉलोनी में रहता था। रविवार को भाई के मिठाई बनाने चले जाने के बाद लवलेश दोस्तों संग केन नदी नहाने चला गया। नहाते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गया। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह के अनुसार, युवक मंदबुद्धि था और अक्सर घर से निकल जाता था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765254 Articles

Share this story