अलग-अलग जगहों पर काम करते समय ऊंचाई से गिरे दो लोग, मौत

WhatsApp Channel Join Now
अलग-अलग जगहों पर काम करते समय ऊंचाई से गिरे दो लोग, मौत


नोएडा, 27 अगस्त (हि.स.)। थाना फेस-दो क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर दो लोग काम करते समय ऊंचाई से गिर गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को शिवनाथ सिंह (50) पुत्र सत्यनारायण बी- 33 होजरी कंपलेक्स फेस-दो स्थित कंपनी में काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कंपनी में काम करते समय वह ऊंचाई से नीचे गिर गए। इस घटना में उन्हें गंभीर चोट लगी। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में विजय अनुरागी पुत्र रामकृपाल सेक्टर 93 के गेझा गांव मे निर्माणाधीन एक बिल्डिंग में काम कर रहे थे। काम करते समय वह आज ऊंचाई से असंतुलित होकर नीचे गिर गए। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story