देवरिया में निर्माणाधीन भवन की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, चार घायल

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया में निर्माणाधीन भवन की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, चार घायल


देवरिया में निर्माणाधीन भवन की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, चार घायल


देवरिया में निर्माणाधीन भवन की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, चार घायल


देवरिया, 03 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में शुक्रवार को पालिका परिसर के पास एक निर्माणाधीन भवन में पुरानी जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी, उप जिला मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के अंसारी रोड निवासी आशीष कनोडिया अपने भूखंड पर भवन निर्माण करा रहे थे। निर्माण कार्य एक ठेकेदार के जिम्मे था, जिसने राघव नगर से मजदूरों को बुलाकर बेसमेंट की खुदाई शुरू कराई थी। शुक्रवार सुबह 11 बजे निर्माण स्थल पर करीब 24 मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान उत्तर दिशा की एक पुरानी और कमजोर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे कई मजदूर मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों की मदद अन्य मजदूरों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। डॉक्टर ने इलाज के दौरान बरियापुर के सेमरहीं निवासी गोविंद और गौरीबाजार निवासी योगेंद्र को मृत घोषित कर​ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम में रखवाया है। वहीं, घायलों में शारदा राजभर (अहिल्यापुर), अखिलेश कुमार (भगवान छापर) और हरेन्द्र चौहान (टड़वा) समेत अन्य एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर निर्माण कार्य में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story