दो सर्राफा दुकानों के शटर काटकर 25 लाख के जेवर चोरी

WhatsApp Channel Join Now
दो सर्राफा दुकानों के शटर काटकर 25 लाख के जेवर चोरी


दो सर्राफा दुकानों के शटर काटकर 25 लाख के जेवर चोरी


दो सर्राफा दुकानों के शटर काटकर 25 लाख के जेवर चोरी


दो सर्राफा दुकानों के शटर काटकर 25 लाख के जेवर चोरी


अमेठी, 12 जुलाई (हि.स.)। जिले के तिलोई तहसील अंतर्गत मोहनगंज थाना क्षेत्र के शाहमऊ बाजार में रविवार तड़के अज्ञात चोरों ने दो सर्राफा दुकानों के शटर काटकर करीब 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। वारदात से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत और आक्रोश व्याप्त है। सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम तथा जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।

चोरों ने पहले बाजार में रोशनी की व्यवस्था को निशाना बनाया। उन्होंने एक दुकान के बाहर लगा बल्ब निकाल दिया तथा हनुमानगढ़ी मंदिर के पास लगी स्ट्रीट लाइट का तार काट दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में अंधेरा हो गया। इसके बाद चोरों ने हनुमानगढ़ी मंदिर के निकट स्थित कान्हा ज्वैलर्स का शटर काटकर दुकान में प्रवेश किया और अलमारी काे उठाकर करीब दाे साै मीटर दूर ले गए। वहां अलमारी तोड़कर उसमें रखे लगभग 23 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने आर.एस. ज्वैलर्स के संचालक राकेश सोनी की दुकान का शटर काटकर अंदर रखे करीब 2 लाख रुपये मूल्य के आभूषण भी पार कर दिए। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने दुकानों के शटर कटे देख घटना की जानकारी दुकान मालिकों और मोहनगंज पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम ने निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक कैमरे में रात करीब 1:30 बजे संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने की बात सामने आई है।

थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने रविवार को बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपिताें को गिरफ्तार किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

Share this story