ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर, बाइक सवार दो दोस्तो की मौत

WhatsApp Channel Join Now
ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर, बाइक सवार दो दोस्तो की मौत


शाहजहांपुर, 20 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात मोटरसाइकिल और ट्रक की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो दोस्तो की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चंद्र ने शनिवार को बताया कि

कलान निवासी अनुज कुमार(25) अपने दोस्त सौरभ उर्फ मोनू तिवारी (28) के साथ मोटरसाइकिल से जलालाबाद गए थे। शुक्रवार की देर रात जलालाबाद से वापस कलान आते समय कलान क्षेत्र में नौगवां मुबारिकपुर के पास उनकी मोटरसाइकिल ट्रक से टकरा गई । हादसे में दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल कलान के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमित कुमार शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765798 Articles

Share this story