पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एनएसएस के दो पूर्व समन्वयक को मिला प्रशस्ति पत्र
जौनपुर,30 मई (हि.स.)। यूपी के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व कार्यक्रम समन्वयक को भारत सरकार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, युवा कार्यक्रम विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड,लखनऊ के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना,पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कार्यक्रम समन्वयक एवं गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर,जौनपुर इतिहास विभाग के प्रो. राकेश कुमार यादव एवं सहकारी पीजी कॉलेज मिहरावा के अंग्रेजी के एसोसिएट प्रोफेसर एवं पूर्व कार्यक्रम समन्वयक, रासेयो डॉ राजबहादुर यादव को समाज सेवा, युवा नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में अत्यंत उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने की विशेष भूमिका रही। इनको राष्ट्रीय सेवा योजना के 19 एवं 20 मार्च,2026 लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना के सम्मेलन में,(विकसित भारत 2047 में युवाओं की भूमिका) विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में आमंत्रित किया गया था। जिसमें इन्होंने राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना में अपनी भूमिका आदि उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट सामाजिक प्रयास, समर्पण भाव और अनुकरणीय नेतृत्व क्षमता युवाओं को प्रेरित करने का सदैव मार्गदर्शन की भूमिका निभाने का कार्य किया।जिसके क्रम में भारत सरकार,युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, युवा कार्यक्रम विभाग, राष्ट्रीय योजना क्षेत्रीय निदेशालय के क्षेत्रीय निदेशक समरदीप सक्सेना ने इन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर शनिवार को कॉलेज और विश्व विद्यालय के लोगों ने मिलकर बधाई शुभकामनाएं दी।
हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

