बाराबंकी में रफ्तार का कहर: आमने-सामने टकराई दो बाइकें, दोनों चालकों की मौत

WhatsApp Channel Join Now
बाराबंकी में रफ्तार का कहर: आमने-सामने टकराई दो बाइकें, दोनों चालकों की मौत


बाराबंकी, 27 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के कोठी थाना क्षेत्र के मदारपुर चौराहे के पास शुक्रवार की रात दो तेज रफ्तार बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दोनों चालकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और लोहे के पुर्जे सड़क पर खिलौनों की तरह बिखर गए। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी।

राहगीरों ने तुरंत खून से लथपथ दोनों घायलों को कोठी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में दीपक कुमार निवासी पुरे खुशली (मजरे नसीरपुर)है। व रवि पुत्र हरिश्चंद्र, निवासी मोहम्मदपुर हुसैन बक्स शामिल है। दीपक सैदपुर पुरई स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि लिखा पढ़ी कर कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी

Share this story