स्कार्पियो ने मारी लोडर में टक्कर, किशोर समेत दो की मौत, पांच घायल

WhatsApp Channel Join Now
स्कार्पियो ने मारी लोडर में टक्कर, किशोर समेत दो की मौत, पांच घायल


नोएडा, 09 जुलाई (हि.स.)। थाना फेस- 2 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में स्कॉर्पियो कार और सब्जी का लोडर टकरा गए। इस घटना में एक 16 वर्षीय किशोर सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने गुरुवार काे बताया कि बुधवार की शाम को थाना फेस-दो क्षेत्र में सब्जी से भरे लोडर और एक स्कॉर्पियो कार में टक्कर हो गई। इसी बीच पीछे से आ रही एक मोटरसाइकिल भी दोनों वाहनों की चपेट में आ गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में लोडर पर बैठे 16 वर्षीय किशोर दीपक पुत्र राजेंद्र की मौके पर मृत्यु हो गई। जबकि लोडर वाहन पर सवार चालक अशोक कुमार पुत्र गोविंद उम्र 56 वर्ष ,आकाश पुत्र कल्याण उम्र 31 वर्ष, शंकर पुत्र श्याम उम्र 24 वर्ष ,राजवीर पुत्र वासुदेव उम्र 50 वर्ष तथा मोटरसाइकिल सवार अभिषेक राय पुत्र परमानंद उम्र 29 वर्ष घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर राजवीर पुत्र वासुदेव को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story