फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत

WhatsApp Channel Join Now
फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत


फर्रुखाबाद, 27 सितंबर (हि.स.)। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत हो गई। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शवाें काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव कटरा रहमत खां निवासी राजपाल के पुत्र सूरज (12) और मोनू (10) दोनों बच्चे नहाने के लिए बरसात के पानी से भरे गड्डे में नहाने के लिए पछपुखरा, कलाखेल, मऊशीदाबाद,गये थे। घर से यह दूरी लगभग दाे किलोमीटर होगी। नहाते समय दोनों बच्चे गहरे गड्ढे में चले गये और डूब गये। यह देखकर गांव के अन्य बच्चों ने इसकी सूचना तुरंत परिवार को सूचना दी। परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस काे सूचित किया।

सूचना पाकर माैके पर क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला, तहसीलदार अरविन्द कुमार मयफोर्स के घटना स्थल पर पहुंचे।पुलिस ने गाेताखाेराें की मदद से दाेनाें शवाें काे बाहर निकालकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

Share this story