घर में फंदे पर लटका मिला टीवी मैकेनिक का शव

WhatsApp Channel Join Now
घर में फंदे पर लटका मिला टीवी मैकेनिक का शव


हमीरपुर, 06 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे के कुम्हारौड़ा मोहल्ले में एक टीवी मैकेनिक का शव घर के भीतर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। बुधवार को सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 13 कुम्हारौड़ा निवासी 45 वर्षीय हरीराम पुत्र रामदास, जो डोर-टू-डोर टीवी मैकेनिक का काम करता था, का शव बुधवार को उसके घर में फंदे से लटका मिला। बताया गया कि उसने घर की स्लैब में केबल का फंदा बनाकर जान दे दी। घटना आदर्श इंटर कॉलेज के पीछे स्थित उसके मकान की है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पड़ोसियों के अनुसार हरीराम तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी पत्नी और बच्चे दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं, जबकि वह घर में अकेला रहता था।फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Share this story