यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर मोटरसाइकिल का 16 हजार रुपये का चालान

WhatsApp Channel Join Now
यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर मोटरसाइकिल का 16 हजार रुपये का चालान


देवरिया, 25 अप्रैल (हि.स.)। देवरिया में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती जारी है। इसी क्रम में टीएसआई गुलाब सिंह ने शनिवार को बस स्टेशन क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एक बुलेट (मोटरसाइकिल) चालक को नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया।

जांच में वाहन के आवश्यक दस्तावेज अधूरे पाए गए और नियमों का पालन न करने पर संबंधित चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 16 हजार रुपये का चालान किया गया। टीएसआई गुलाब सिंह ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story