युवाओं को सपा शासनकाल की सच्चाई से कराएं अवगत : निर्भय पांडे

WhatsApp Channel Join Now
युवाओं को सपा शासनकाल की सच्चाई से कराएं अवगत : निर्भय पांडे


भाजपा की जिला स्तरीय बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों पर मंथन‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ मार्च को सफल बनाने की बनी रणनीति

मथुरा, 02 नवम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी जिला मथुरा की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक सोमवार शाम को जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों, संगठन की मजबूती और पार्टी की आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही कल बरेली में आयोजित होने वाले ‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ विशाल मार्च को सफल बनाने के लिए भी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी ने किया। बैठक की जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि इसमें जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सहित विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों ने सहभागिता की। जिला पदाधिकारियों सहित मोर्चों के अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक में जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे, जिला महामंत्री अमन ठाकुर, सत्यपाल चौधरी एवं आकाश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष जगमोहन पाठक, कमल वार्ष्णेय, अनिल चौधरी, मनीषा पाराशर, वीरचंद्र गुर्जर, मुकेश वार्ष्णेय एवं मुदिता शर्मा, जिला मंत्री ज्ञानेंद्र चौहान, अजय जाटव, रणवीर सिंह, भानु प्रताप, ओमप्रकाश सैनी एवं सुरेश तरकर तथा जिला कोषाध्यक्ष हुकुम चंद्र अग्रवाल सहित सभी मोर्चों के अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी तैयारी के साथ आमजन के बीच पहुंचें तथा 2014 और 2017 से पहले के शासनकाल की सच्चाई बताएं। आज के युवा जो उस समय 10-12 साल के थे, उन्हें सपा की गुंडागर्दी के बारे में पता नहीं है। मथुरा के जवाहर बाग की घटना कोई नहीं भूला है, जहां सार्वजनिक पार्क पर अवैध कब्जा और खाली कराने गई टीम पर हमले में एक इंस्पेक्टर और एक अधिकारी की मृत्यु हुई थी।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771382 Articles

Share this story