डंपर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार किसान की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

WhatsApp Channel Join Now
डंपर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार किसान की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम


फतेहपुर, 24 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार शाम को मोटरसाइकिल से पुत्री का पेपर दिलाकर लौट रहे किसान को अनियंत्रित डंपर ने जोरदार टक्कर मारी दी, जिससे किसान की मौके पर मौत हो गई। मोटर साइकिल पर बैठी पुत्री खुशी सिंह व उसकी सहेली काजल मोटर साइकिल से दूर जा गिरी। जिससे दोनों बाल-बाल बच गईं।

घटना से उत्तेजित ग्रामीणों ने मुरादीपुर बिंदकी मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों ने भारी वाहनों पर प्रतिबंध पर अड़े रहे।

जब घटना की जानकारी कल्यानपुर थाना पुलिस को मिली तो मौकी पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया। मगर ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हुए जिस पर पुलिस ने मामले की सूचना उप जिलाधिकारी बिंदकी को दी मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि मृतक किसान को प्रशासन की ओर से हर संभव मदद दिलाई जाएगी।

मृतक किसान अनमोल सिंह राठौड़(50) निवासी गुगौली थाना कल्याणपुर रोड किनारे मकान बनाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। सुबह पुत्री को बी ए की परीक्षा दिलाने के लिए बिंदकी गए थे। परीक्षा दिलाकर वापस शाम को घर आ रहे थे। तभी कंसपुर गुगौली रोड पर तेज गति से बिंदकी की ओर जा रहा डंफर कंसपुर गुगौली के पास किसान को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे किसान की मौत हो गयी।

घटना के संबंध में थाना प्रभारी सुमित देव पांडे ने बताया कि मौके से डंपर को पकड़ लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, कानूनी कार्यवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Share this story