स्वतंत्रता, एकता और गौरव का प्रतीक है तिरंगा : डॉ. भरत राज सिंह

WhatsApp Channel Join Now
स्वतंत्रता, एकता और गौरव का प्रतीक है तिरंगा : डॉ. भरत राज सिंह


लखनऊ, 14 अगस्त (हि.स.)। तिरंगा भारत की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता, त्याग और गौरव का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से समाज में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है। यह बातें शुक्रवार को विराम खंड-5 जनकल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. भरत राज सिंह ने कहीं।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विराम खंड-5 जनकल्याण समिति की ओर से हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ राम भवन चौराहे से डॉ. भरत राज सिंह ने किया। हाथों में तिरंगा लेकर समिति के पदाधिकारी और क्षेत्रवासी देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए।

यात्रा राम भवन चौराहे से शुरू होकर विराम खंड-5 के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। इस दौरान लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय गौरव एवं एकता के पर्व के रूप में मनाने के लिए जागरूक किया गया।

यात्रा का समापन जीवन प्लाजा में जनजागरण कार्यक्रम के साथ हुआ। समिति ने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने और देश की एकता व अखंडता को मजबूत करने में सहभागी बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में समिति के सचिव एवं अधिवक्ता नित्यानंद पाण्डेय, प्रचार सचिव आनंद प्रकाश, मनोज शर्मा, प्रवीण मिश्रा, डॉ. आरपी शर्मा, हरी सिंह, राकेश तिवारी, अरुण त्रिवेदी, प्रभात श्रीवास्तव, प्रतिभा शाही, आरडी मौर्या, सुनील निगम, केएन पाण्डेय, विकास मिश्र, ममता, अतुल जौहरी, भगवान यादव, मनोज पाण्डेय, अरविंद पंत, राज कमल, अतुल पंत और अनिल कुमार श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story