सेना के शौर्य को सलामी के लिए निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा

WhatsApp Channel Join Now
सेना के शौर्य को सलामी के लिए निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा


--यात्रा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल होंगेप्रयागराज, 10 मई (हि.स.)। पाकिस्तान से तनाव व युद्ध जैसे हालात के दौरान सरहद पर देश की रक्षा के लिए सीना ताने खड़े भारतीय सेना के जवानों व सेना के शौर्य को सलामी करने हेतु रविवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। शनिवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में प्रयागराज महानगर के पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों के साथ आहुत बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने तिरंगा यात्रा को लेकर रूपरेखा बनाई। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि रविवार को शाम 5 बजे धरना स्थल पत्थर गिरिजाघर से सुभाष चौराहा तक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। तिरंगा यात्रा में प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल होंगे। महानगर अध्यक्ष ने सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्र एवं जिला, मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ समिति, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, पार्षद गणों, निगम, बोर्ड, काउंसिल के सदस्यों तथा विचार परिवार व नागरिकों से अपील की है कि वे कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए भारत माता की जय के उद्घोष के साथ कार्यक्रम को सफल बनाए।

इस अवसर पर कुंज बिहारी मिश्रा, डॉ शैलेश पांडेय, देवेश सिंह, रमेश पासी, वरुण केसरवानी, प्रमोद मोदी, राजन शुक्ला, राघवेंद्र कुशवाहा, राजेश पटेल, राजेश केसरवानी, विजय श्रीवास्तव, विजय पटेल, विवेक मिश्रा, सुजीत कुशवाहा, अजय सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story