देवरिया : पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को ब्रह्मभोज पर दी श्रद्धांजलि, जुटे दिग्गज नेता

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया : पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को ब्रह्मभोज पर दी श्रद्धांजलि, जुटे दिग्गज नेता


देवरिया : पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को ब्रह्मभोज पर दी श्रद्धांजलि, जुटे दिग्गज नेता


देवरिया, 19 नवंबर (हि.स.)। पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के ब्रह्मभोज के अवसर पर गुरुवार को उनके पैतृक गांव बरपार में श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। देश के विभिन्न हिस्सों से जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और विशिष्ट लोग गांव पहुंचे। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं योगदान को याद किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, हाथरस के सांसद अनूप वाल्मीकि, लक्ष्मीपुर के पूर्व विधायक अमरमणि त्रिपाठी, राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा, बरहज विधायक दीपक मिश्रा शाका, जिला प्रभारी देवेंद्र यादव और विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे।

इसके अलावा प्रदेश प्रवक्ता एसएन सिंह, कुशीनगर के जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पूर्व विधायक टीपी शुक्ला, हाटा विधायक मोहन वर्मा, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, तमकुही विधायक असीम राय, जिला पंचायत प्रशासक गिरीश चंद तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, अंतर्यामी सिंह, मारकंडे शाही और विशंभर मिश्रा सहित क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में शुभचिंतक मौजूद रहे।

सभी ने स्वर्गीय श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780095 Articles

Share this story