चन्द्रशेखर आजाद का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए रहा समर्पित : डॉ. विनय कुमार सिंह

WhatsApp Channel Join Now
चन्द्रशेखर आजाद का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए रहा समर्पित : डॉ. विनय कुमार सिंह


लखनऊ, 23 जुलाई (हि.स.)। अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार काे राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

डॉ. विनय कुमार सिंह, निदेशक, राज्य संग्रहालय, लखनऊ ने अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के चित्र एवं उनके पावन अस्थि-कलश पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे महानायक थे, जिनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए समर्पित रहा।

उनका अद्वितीय साहस, अटूट आत्मविश्वास, अनुशासन एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत है। उन्होंने कहा कि राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनका पावन अस्थि-कलश देश की अमूल्य धरोहर है, जो आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रप्रेम, त्याग और बलिदान की प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. जितेन्‍द्र पाण्डेय

Share this story