बांद्रा एक्सप्रेस से कटकर युवक की मौत
Feb 25, 2026, 22:05 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
फर्रुखाबाद, 25 फरवरी( हि.स.)। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को देर रात बांद्रा एक्सप्रेस से एक युवक की कट कर मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के नेकपुर चौरासी रेल फाटक में बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन से टकराकर एक युवक राघवेंद्र सिंह कटियार निवासी नेकपुर की मौत हो गई। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाई शुरू कर दी है।
कोतवाल रणविजय सिंह ने बताया कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। इसका पता लगाया जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

