ट्रॉमा सेंटर की कैंटीन में खराब इडली सांभर परोसने पर तीमारदारों ने किया हंगामा

WhatsApp Channel Join Now
ट्रॉमा सेंटर की कैंटीन में खराब इडली सांभर परोसने पर तीमारदारों ने किया हंगामा


वाराणसी, 02 सितंबर (हि.स.)। वाराणसी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित ट्रॉमा सेंटर की कैंटीन में खराब महक वाली इडली सांभर परोसने पर मरीज़ के तीमारदारों ने हंगामा किया। तीमारदार सौरभ सिंह ने मंगलवार काे कहा कि ट्रामा सेंटर की कैंटीन में दी गई इडली सांभर से महक आ रही है। उसका स्वाद भी खराब था। जैसे दोनों पुराना बना हुआ हो और उसे गरम कर बेचा जा रहा हो।

तीमारदार सौरभ का कहना है कि जब इसकी शिकायत कैंटीन संचालक और कर्मचारियों से की ताे उन्होंने इडली सुबह बनाने की बात कही। किसी ग्राहक को खाने में कोई समस्या आई है तो उसे बदल के दूसरी प्लेट दी जाएगी। शिकायतकर्ता को कोई इडली सांभर से समस्या है तो उनकी भी प्लेट बदली जाएगी।

सौरभ ने कहा कि इस संबंध में ट्रामा सेंटर के इंचार्ज से कैंटीन संचालक और कर्मचारियों के व्यवहार और यहां के खान-पान की शिकायत की जाएगी। इसका एक विजुअल बनाया जा रहा है, जिसे इंचार्ज को दिखाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श.चन्द्र

Share this story