परिवहन उपायुक्त ने नियमों का उल्लंघन करने वाले कई स्कूली वाहनाें काे किया सीज

WhatsApp Channel Join Now
परिवहन उपायुक्त ने नियमों का उल्लंघन करने वाले कई स्कूली वाहनाें काे किया सीज


फर्रुखाबाद, 24 जुलाई (हि.स.)। परिवहन उपायुक्त आर.आर. सोनी शुक्रवार को जनपद पहुंचे। यहां पर उन्हाेंने स्थानीय पुलिस और परिवहन विभाग की टीम के साथ अमानक स्कूली वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चे बैठे मिले। चार बच्चों की क्षमता वाले वाहनों में छह से अधिक बच्चे सवार पाए गए, जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

परिवहन उपायुक्त ने बताया कि अभियान के दौरान 24 से अधिक स्कूली वाहनों के चालान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। अमानक व नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story