टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

WhatsApp Channel Join Now
टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण


गर्भाशय के कैंसर के खतरे को कम करने के लिए किशोरियों को लगाए जाएंगे टीके

हाथरस, 17 मार्च (हि.स.)। सीएचसी सहपऊ पर मंगलवार को सीएमओ, एएनएम, स्टाफ नर्स और आशा कार्यकर्ताओं को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण योजना पर प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक चला, जिसका मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से किशोरियों तक टीकाकरण को प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।

प्रशिक्षण के दौरान डॉ. एके वार्ष्णेय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुचिता सहाय ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित इस कार्यक्रम के तहत 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी और 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। यह टीका गर्भाशय के कैंसर से बचाव में अत्यंत प्रभावी है। अधिकारियों ने बताया कि गर्भाशय का कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिससे बचाव के लिए शुरुआती स्तर पर टीकाकरण बेहद आवश्यक है। स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है, ताकि किशोरियों को समय रहते सुरक्षित किया जा सके और भविष्य में इस बीमारी का जोखिम कम हो सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Share this story