जौनपुर के सुरेरी थाने में प्रशिक्षु कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

WhatsApp Channel Join Now
जौनपुर के सुरेरी थाने में प्रशिक्षु कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


जौनपुर, 20 सितंबर (हि.स.)। सुरेरी थाना परिसर में रविवार शाम तबीयत बिगड़ने से 2025 बैच के प्रशिक्षु कांस्टेबल अभिषेक सिंह की मौत हो गई। वह गोरखपुर जिले के सहजनवा थाना क्षेत्र के महुआपार गांव के निवासी थे।

पुलिस के अनुसार, शाम करीब छह बजे अभिषेक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। साथी पुलिसकर्मी उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

अभिषेक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगी। घटना से पुलिस विभाग में शोक है। वहीं इस मामले में जानकारी लेने अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है मौके पर दरवाजा अंदर से बंद था जांच पड़ताल की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कोई बात कही जा सकती है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story