छपरा एक्सप्रेस से कूदकर युवती ने दी जान

WhatsApp Channel Join Now
छपरा एक्सप्रेस से कूदकर युवती ने दी जान


फर्रुखाबाद , 21 जुलाई (हि. स.)। छपरा एक्सप्रेस ट्रेन से कूदकर युवती गुलसाना खातून ने जान दे दी। फर्रुखाबाद से कानपुर जाने वाली छपरा एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार सायं थाना कमालगंज के ग्राम शेखपुर के सामने गुमटी के निकट से गुजर रही थी। उसी समय ट्रेन सवार युवती बोगी से ट्रैक पर कूद गई। ट्रैक के किनारे पत्थरों पर गिरने से युवती की मौत हो गई। रेलवे फाटक बंद होने के कारण वहां खड़े राहगीरों ने युवती को ट्रेन से गिरते देखा।

थाना कमालगंज के दरोगा महेंद्र सिंह चंदेल ने मौके पर जाकर मामले की जांच पड़ताल की। तलाशी में युवती के पास आधार कार्ड मिला। जिसमें 21 वर्षीय युवती का पता गुलसाना खातून c/o नूर मियां मोहल्ला मोहल्ला तराई शमशाबाद दर्ज था। पुलिस ने युवती का पंचनामा भर शव को सीएचसी कमालगंज में रखवा दिया। दरोगा महेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि मृतका के घर सूचना भेज दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story