हाथरस : ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
हाथरस : ट्रेन से गिरकर युवक की मौत


हाथरस, 11 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सहपऊ थाना क्षेत्र में दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर गुरुवार को ट्रेन से गिरकर पश्चिम बंगाल का रहने वाले युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की।

सहपऊ थाना क्षेत्र में सेदरिया पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर महरारा गांव के पास गुरुवार को ट्रेन से गिरकर घायल युवक की सूचना मिली। जानकारी मिलते वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्थित मगुर्खाली दक्षिण पारा के बसुदेवपुर निवासी मिसबोल्लाह मंडल पुत्र रफीक मंडल के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Share this story