मुरादाबाद-बरेली रेलखंड में 4 से 31 जुलाई तक लिए जाएंगे 25 ट्रैफिक ब्लॉक, 9 ट्रेनें होंगी प्रभावित

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद-बरेली रेलखंड में 4 से 31 जुलाई तक लिए जाएंगे 25 ट्रैफिक ब्लॉक, 9 ट्रेनें होंगी प्रभावित


9, 18 व 28 जुलाई को कोई ट्रैफिक ब्लॉक नहीं रहेगा

मुरादाबाद, 02 जुलाई (हि.स.)। यात्रियों की सुरक्षित, संरक्षित एवं सुगम रेल यात्रा सुनिश्चित करने तथा रेल पथ के अनुरक्षण एवं संरक्षा को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मुरादाबाद-बरेली रेलखंड पर टैम्पिंग कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए 4 जुलाई से 31 जुलाई तक कुल 25 ट्रैफिक ब्लॉक स्वीकृत किए गए हैं। इस अवधि में 9 जुलाई, 18 जुलाई एवं 28 जुलाई को कोई ट्रैफिक ब्लॉक नहीं रहेगा। टैम्पिंग कार्य के दौरान 9 रेलगाड़ियों का मार्ग परिवर्तन तथा विनियमन किया जाएगा।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने गुरुवार को बताया कि रेलगाड़ी संख्या 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 3,5,7,10,12,14,16,19,21,23 व 29 जुलाई को मुरादाबाद-चंदौसी-बरेली कैंट मार्ग से संचालित किया जाएगा। इन जेसीओ दिनांक मे गाड़ी का रामपुर स्टेशन पर आगमन नहीं होगा एवं बरेली जं के स्थान पर बरेली कैंट स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। गाड़ी संख्या 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस का 3 एवं 29 जुलाई को मुरादाबाद-चंदौसी-बरेली कैंट मार्ग से संचालित किया जाएगा। इन जेसीओ दिनांक मे गाड़ी का रामपुर, मिलक, क्लटरबकगंज, स्टेशन पर आगमन नहीं होगा एवं बरेली जं के स्थान पर बरेली कैंट स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। गाड़ी संख्या 13042 जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस 6 जुलाई को मुरादाबाद- चंदौसी-बरेली कैंट मार्ग से संचालित किया जाएगा। बरेली कैंट स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जाएगा।

सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि रेलगाड़ी संख्या 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस को माह जुलाई 2026 में दिनांक 04, 06, 09, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 26, 28 एवं 30 जुलाई 2026 को मार्ग में 45 मिनट तथा 24 जुलाई 2026 को 90 मिनट नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा। गाड़ी संख्या 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस को माह जुलाई 2026 में 4, 8, 11 एवं 15 जुलाई को 30 मिनट नियंत्रित कर संचालित किया जायेगा, गाड़ी संख्या 14603 नरपतगंज-अमृतसर एक्सप्रेस को 24 जुलाई 2026 को 90 मिनट नियंत्रित कर संचालित किया जायेगा, गाड़ी संख्या 55301 मुरादाबाद-लालकुआँ पैसेंजर को 26 जुलाई 2026 को 30 मिनट नियंत्रित कर संचालित किया जायेगा, गाड़ी संख्या 15128 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस को 26 जुलाई 2026 को 30 मिनट नियंत्रित कर संचालित किया जायेगा, गाड़ी संख्या 20506 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस को 26 जुलाई 2026 को 90 मिनट नियंत्रित कर संचालित किया जायेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story