यातायात पुलिस का अभियान जारी, 839 वाहनों पर की गई कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now
यातायात पुलिस का अभियान जारी, 839 वाहनों पर की गई कार्रवाई


कानपुर, 04 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय राजमार्गों और शहर की सड़कों पर वाहनों द्वारा की जा रही लापरवाही और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार काे 839 वाहनों का चालान किया है।

यातायात नियमों का उल्लंघन करना और ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे शहर को इससे निजात दिलाने के लिए पुलिस उपायुक्त यातायात रवींद्र कुमार खुद सड़कों पर उतरकर कार्रवाई कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने दक्षिण जोन के बर्रा स्थित सचान चौराहा और शास्त्री नगर का जायजा लिया। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से एडीसीपी यातायात अर्चना सिंह ने बड़े वाहनों के चालकों को जागरूक किया। इसी तरह से रॉंग साइड चलने वाले 196, दुपहिया वाहनों पर ट्रिपलिंग करने वाले 42, एचएसआरपी उल्लंघन करने वाले 21 और अन्य 580 कुल मिलाकर 839 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। शहरवासियों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदारी से वाहन चलाएं।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story