देवरिया में पुलिस ने किए 116 वाहनों के चालान, चार वाहन सीज

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया में पुलिस ने किए 116 वाहनों के चालान, चार वाहन सीज


देवरिया, 17 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के दौरान, कुल 116 वाहनों के ई-चालान काटे गए और चार वाहनों को जब्त कर लिया गया।

यातायात प्रभारी गुलाब सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने बस स्टैंड, भटवलिया चौराहा, सुभाष चौक, कसया ओवरब्रिज एवं कसया ढाला क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग की। इस दौरान सड़क किनारे वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले बस, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई। साथ ही साथ बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना फिटनेस प्रमाणपत्र वाले ऑटो व ई-रिक्शा चालकों पर भी सख्ती बरती गई। बिना हेलमेट बाइक चलाने और तीन सवारी बैठाकर चलने वालों के खिलाफ भी एमवी एक्ट के तहत चालान किया गया।

यातायात पुलिस आमजन से यह अपील करती है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित हो।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story