मुख्यमंत्री आगमन को लेकर देवरिया में ट्रैफिक डायवर्जन व पार्किंग व्यवस्था लागू

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री आगमन को लेकर देवरिया में ट्रैफिक डायवर्जन व पार्किंग व्यवस्था लागू


देवरिया, 20 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन के 22 मई 2026 को जनपद देवरिया आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था लागू की गई है। कार्यक्रम के दौरान शहर में यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए विभिन्न मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा तथा अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बताया गोरखपुर मार्ग से आने वाले भारी एवं हल्के वाहनों को रामपुर चौराहा से रुद्रपुर एवं हाटा मार्ग की ओर भेजा जाएगा। बैतालपुर होते हुए डुमरी की तरफ वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। केवल कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहन ही कार्यक्रम स्थल तक जा सकेंगे। पाण्डेय चक मार्ग से केवल कार्यक्रम स्थल जाने वाले वाहनों को अनुमति रहेगी।

उन्होंने बताया कि पुरवा तिराहा से आने वाले कार्यक्रम में शामिल वाहन भी इसी मार्ग से जाएंगे, जबकि अन्य हल्के वाहन शहर होकर सलेमपुर मार्ग से अपने गंतव्य को जाएंगे।

उन्होंने बताया कि बाला जी मंदिर की तरफ से केवल कार्यक्रम स्थल जाने वाले वाहन ही जा सकेंगे। सोनू पाट चौराहा एवं पिपरपाती चौराहा से नहर मार्ग की ओर भारी एवं हल्के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इमरी तिराहा से भी केवल कार्यक्रम में शामिल वाहनों को ही कार्यक्रम स्थल की ओर जाने दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कसया मार्ग से आने वाले वाहनों को कंचनपुर तिराहा से गौरा मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं कसबा मार्ग से आने वाले हल्के वाहनों को डुमरी तिराहा से पाण्डेय चक मार्ग होकर बैतालपुर की ओर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्किंग व्यवस्था के तहत इफको खाद केंद्र के सामने वीआईपी वाहनों की पार्किंग निर्धारित की गई है। शहर की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए कान्हा मैरेज हाल, आइडियल सेंट्रल स्कूल मार्ग, होटल विनायक के पीछे नहर किनारे तथा बाइपास रोड पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

वहीं कसया मार्ग की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए भगौतीपुर लिंक मार्ग, कल्याणम मैरेज हाल, नीरज वर्मा मैरेज हाल, इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप तथा गौरा चौराहा स्थित अम्बे पौधशाला के सामने एवं अंदर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि

प्रशासन ने आमजन से निर्धारित मार्गों एवं पार्किंग स्थलों का पालन करने तथा यातायात पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story