ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के कारण ट्रेनों का रहेगा आंशिक निरस्तीकरण-ओरिजिनेशन

WhatsApp Channel Join Now
ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के कारण ट्रेनों का रहेगा आंशिक निरस्तीकरण-ओरिजिनेशन


प्रयागराज, 09 अप्रैल (हि.स)। रेल प्रशासन द्वारा गोरखपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 5 एवं 6 पर एफओबी-फाउंडेशन कार्य हेतु ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के कारण गाड़ियों का आंशिक निरस्तीकरण-ओरिजिनेशन करने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी अमित मालवीय ने गुरूवार को दी।

--आंशिक निरस्तीकरण-ओरिजिनेशन

1- 11081 साप्ताहिक लोकमान्य तिलक ट.-गोरखपुर 06 मई भटनी स्टेशन तक जाएगी एवं भटनी-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।

2- 11082 साप्ताहिक गोरखपुर-लोकमान्य तिलक ट. 08 मई भटनी स्टेशन से चलेगी एवं गोरखपुर-भटनी के मध्य निरस्त रहेगी।

3- 12165 त्रि-साप्ताहिक लोकमान्य तिलक ट.-गोरखपुर 30 अप्रैल, 01 मई, 04, 07 व 08 मई भटनी स्टेशन तक जाएगी एवं भटनी-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।

4- 12166 त्रि-साप्ताहिक गोरखपुर-लोकमान्य तिलक ट. 01, 02, 05, 08 व 09 मई भटनी स्टेशन से चलेगी एवं गोरखपुर-भटनी के मध्य निरस्त रहेगी।

5- 19489 सप्ताह में 6 दिन अहमदाबाद.-गोरखपुर 30 अप्रैल, 01, 02, 03, 05, 06, 07 व 08 मई गोरखपुर कैंट तक जाएगी एवं गोरखपुर कैंट-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।

6- 19490 सप्ताह में 6 दिन गोरखपुर-अहमदाबाद 01, 02, 03, 04, 06, 07, 08 व 09 मई गोरखपुर कैंट से चलेगी एवं गोरखपुर-गोरखपुर कैंट के मध्य निरस्त रहेगी।

7- 19091 साप्ताहिक बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर 04 मई गोरखपुर कैंट तक जाएगी एवं गोरखपुर कैंट-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।

8- 19092 साप्ताहिक गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस 05 मई गोरखपुर कैंट से चलेगी एवं गोरखपुर-गोरखपुर कैंट के मध्य निरस्त रहेगी।

9- 07075 साप्ताहिक हैदराबाद डेक्कन-गोरखपुर 01 मई बस्ती तक जाएगी एवं बस्ती-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।

10- 07076 साप्ताहिक गोरखपुर-हैदराबाद डेक्कन 03 मई बस्ती से चलेगी एवं बस्ती-गोरखपुर जंक्शन के मध्य निरस्त रहेगी।

11- 11037 साप्ताहिक पुणे जं.-बढ़नी 30 अप्रैल मऊ तक जाएगी एवं मऊ-बढ़नी के मध्य निरस्त रहेगी।

12- 11038 साप्ताहिक बढ़नी-पुणे जं. 02 मई मऊ से चलेगी एवं बढ़नी-मऊ के मध्य निरस्त रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story