हाथरस में ट्रैक्टर और मैक्स पिकअप में भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, दोनों वाहन जलकर राख

WhatsApp Channel Join Now
हाथरस में ट्रैक्टर और मैक्स पिकअप में भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, दोनों वाहन जलकर राख


हाथरस, 29 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र में बीती रात लगभग डेढ़ बजे ट्रैक्टर और मैक्स पिकअप के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद अचानक दोनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों वाहन धू-धूकर जलने लगे। आग की लपटें देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दाेनाें वाहन जल कर खाक हाे गये।

एसआई अंकित चौधरी ने बताया कि इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंच गयी और आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की। आग इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए। ट्रैक्टर सादाबाद से आलू लादकर आगरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान आगरा की तरफ से मैक्स पिकअप हाथरस की ओर आ रही थी। हादसे के कारण आगरा रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस घटना में किसी के घायल होने अथवा जनहानि की स्थिति को लेकर संबंधित स्तर से जानकारी जुटाई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Share this story