युवा पीढ़ी स्वस्थ होगी तभी 2047 तक विकसित भारत का पूरा हाेगा सपना : जयवीर सिंह

WhatsApp Channel Join Now
युवा पीढ़ी स्वस्थ होगी तभी 2047 तक विकसित भारत का पूरा हाेगा सपना : जयवीर सिंह


फिरोजाबाद, 12 जुलाई (हि.स.)। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को फिरोजाबाद में कहा कि 2047 तक विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा जब आज की युवा पीढ़ी स्वस्थ होगी, इसके लिए जरूरी है कि हम अपने वातावरण को प्रदूषण मुक्त बनाएं, इसलिए यह आवश्यता है कि हम अधिक से अधिक पाैधरोपण करें।

यूपीसीड़ा प्रांगण में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने यूपी सीडा प्रांगण में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि बच्चे कल का भविष्य है, इसलिए यहां पर उपस्थित हर बच्चे को एक-एक पौधा अवश्य उपलब्ध कराए, ताकि हर बच्चा अपने घर पर एक पौधा लगा सके। उन्होंने बच्चों से कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा जब आज की युवा पीढ़ी स्वस्थ होगी, इसके लिए जरूरी है कि हम अपने वातावरण को प्रदूषण मुक्त बनाएं, इसलिए यह आवश्यता है कि हम अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज असमय आपदाएं आ रही हैं और अनेक गंभीर बीमारियां अपने पैर पसार रही हैं, इन सभी चुनौतियों से निपटने और निरोगी रहने का एकमात्र साधन वृक्षारोपण ही है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार करोड़ों की संख्या में वृक्षारोपण कर नए कीर्तिमान स्थापित किया जा रहे हैं और हमारा प्रयास है कि हम प्रदेश को एक हरित प्रदेश बनाएं।

सदर विधायक मनीष असीजा ने उपस्थित बच्चों से यह संकल्प लिया कि वह अपने घर जाकर पौधरोपण अवश्य करेंगे, टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर, मेयर कामिनी राठौर और भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने अपने उद्गार व्यक्त किए।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि अगर अपने भविष्य को सुरक्षित रखना है, तो वृक्षारोपण जरूरी है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता तथा उप जिलाधिकारी सदर सत्येंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामबदन राम आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

Share this story