पर्यटन मंत्री ने किया 6.45 करोड़ की दो परियोजनाओं का शिलान्यास

WhatsApp Channel Join Now
पर्यटन मंत्री ने किया 6.45 करोड़ की दो परियोजनाओं का शिलान्यास


फिरोजाबाद, 17 अगस्त (हि.स.)। जनपद को पर्यटन का हब बनाने के उद्देश्य से रविवार को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दो बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत 6.45 करोड़ रूपये है।

इस मौके पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि पहली परियोजना सिरसगंज में श्री ओंकारेश्वर महादेव मंदिर का सौंदर्यीकरण है, जिसके लिये 4 करोड़ 38 लाख का बजट आवंटित किया गया है जबकि दूसरी परियोजना गाँव उमरी में जदुद्वारा स्थल से संबंधित है जिस पर 2.07 करोड़ खर्च होंगे। इन दोनों परियोजनाओं से इस क्षेत्र का न केवल धार्मिक विकास होगा अपितु यहाँ के स्थानीय लोगों को रोज़गार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हम जनपद में पुरानी धरोहरों को संजोये, जिससे आने वाली पीढ़ियाँ इन धरोहरों से परिचित हो सके। पर्यटन मंत्री ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में जनपद के लिए पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा कुल 31 परियोजनाएँ स्वीकृत की गई है, मैं उम्मीद करता हुँ कि यह परियोजनाएँ सिरसागंज और आस पास के क्षेत्रों के लोगों में नयी ऊर्जा लाएंगी और लोग इससे लाभान्वित होंगे।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, चेयरमैन रंजना गुरुदत्त सिंह, पूर्व चेयरमैन राम प्रकाश अग्रवाल, रागवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहें।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

Share this story