900 नए उपभोक्ताओं ने लिया पीएनजी गैस कनेक्शन

WhatsApp Channel Join Now
900 नए उपभोक्ताओं ने लिया पीएनजी गैस कनेक्शन


मुरादाबाद, 03 अप्रैल (हि.स.)। गैस सिलिंडर भरवाने की जद्दोजहद से बचने के लिए लोग पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन किया हैं। टोरेंट कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि 900 से अधिक नए उपभोक्ताओं को कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। अभी दस हजार लोगों को कनेक्शन देने के लिए कंपनी तैयार है। महानगर में पहले टोरेंट कंपनी से पीएनजी कनेक्शन लेने वालों की संख्या लगभग 50 हजार थी, लेकिन इस्राइल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध छिड़ने के कारण घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडर की आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हो गई। केंद्र सरकार ने व्यावसायिक गैस सिलिंडर पर प्रतिबंध लगा दिया। साथ ही घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति के लिए सख्त निर्देश जारी कर दिए। इस वजह से केवाईसी नहीं कराने वाले लगभग दो लाख उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलिंडर मिलना बंद हो गया।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय ने बताया कि केवाईसी लेने वालों को ही घरेलू गैस सिलिंडर मिलेगा। इधर वेबसाइट सही समय पर नहीं चलने के कारण बुकिंग भी बड़ी समस्या बन गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story