तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी मुरादाबाद को टीएचई वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में मिला स्थान

WhatsApp Channel Join Now
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी मुरादाबाद को टीएचई वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में मिला स्थान


मुरादाबाद, 02 अक्टूबर (हि.स.)। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी मुरादाबाद ने टाइम्स हायर एजुकेशन- टीएचई वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में स्थान प्राप्त किया है। विश्वविद्यालय को 1801-2000 के वैश्विक रैंक बैंड में शामिल किया गया है। यह टीएमयू के लिए विशेष उपलब्धि है, क्योंकि यह पहली बार इस वैश्विक रैंकिंग में शामिल हुई है। रैंकिंग में 118 देशों की 3,146 विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन शिक्षण, रिसर्च और इंडस्ट्री से जुड़ाव जैसे मानकों पर होता है।

कुलाधिपति सुरेश जैन, जीवीसी मनीष जैन और कार्यकारी निदेशक अक्षत जैन ने इसे निरंतर प्रयासों का प्रतिफल बताया। उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और रिसर्च इकोसिस्टम को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। आईक्यूएसी के निदेशक प्रो. नीशीथ मिश्रा ने इसे वैश्विक मानकों पर सुधार का अवसर बताया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story