मवेशियों से लदी ट्राली का टायर फटा, दम घुटने से चार की मौत हिंदू संगठनों ने वाहन रोककर किया प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
मवेशियों से लदी ट्राली का टायर फटा, दम घुटने से चार की मौत हिंदू संगठनों ने वाहन रोककर किया प्रदर्शन


मवेशियों से लदी ट्राली का टायर फटा, दम घुटने से चार की मौत हिंदू संगठनों ने वाहन रोककर किया प्रदर्शन


जौनपुर, 02 अक्टूबर (हि.स.)। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सुजानगंज रोड बाईपास पर शुक्रवार दोपहर मवेशियों से लदी ट्राली का टायर फटने के बाद चार मवेशियों की मौत हो गई। ट्राली में 14 मवेशियों को कथित तौर पर कम जगह में ठूंसकर ले जाया जा रहा था। घटना के बाद बजरंग दल और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने वाहन को रोककर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की।

मवेशियों को बड़ागांव से उकनी गौशाला ले जाया जा रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे बाईपास पर ट्राली का टायर फट गया। वाहन की जांच करने पर उसमें चार मवेशी मृत मिले, जबकि अन्य मवेशियों को बाहर निकाल लिया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर बजरंग दल और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने वाहन को रोक लिया और सड़क पर चक्का जाम कर दिया। उन्होंने चालक और सचिन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर थाना प्रभारी गजानंद चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया और चालक को हिरासत में लेकर वाहन कब्जे में ले लिया।

थानाध्यक्ष गजानंद चौबे ने बताया कि मवेशियों से लदी ट्राली पकड़ी गई है। उसमें चार मवेशी मृत मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story