अष्टमी तक लाखों भक्तों ने माता शीतला के दरबार में लगाई हाजिरी

WhatsApp Channel Join Now
अष्टमी तक लाखों भक्तों ने माता शीतला के दरबार में लगाई हाजिरी


अष्टमी तक लाखों भक्तों ने माता शीतला के दरबार में लगाई हाजिरी


अष्टमी तक लाखों भक्तों ने माता शीतला के दरबार में लगाई हाजिरी


अष्टमी तक लाखों भक्तों ने माता शीतला के दरबार में लगाई हाजिरी


जौनपुर, 05 अप्रैल (हि.स.)। पूर्वांचल की प्रसिद्ध माता शीतला चौकियां धाम में महा अष्टमी के दिन शनिवार सुबह से ही माता दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी है। सुबह चार बजे महागौरी की पूजा अर्चना के बाद भक्तों के लिए कपाट खोल दिए गए। रामनवमी पर अब तक लाखों भक्त माता शीतला के दर्शन कर चुके हैं। लोगों की आस्था है कि पराशक्ति मां शीतला की प्रतिमा प्राकृतिक रूप से यहां प्रकट हुई हैं जो महिमामयी आदिशक्ति का एक स्वरूप हैं।

यह दीर्घकाल से जन-जन के मन में अखंड आस्था की दीपशिक्षा प्रज्ज्वलित करती चली आ रही हैं। जो भी श्रद्धालु यहां अपनी मनोकामना लेकर आता है माता शीतला उसकी मनोकामना जरूर पूर्ण करती हैं। यहां दोपहर के बाद प्रथम दिन से लेकर लगातार भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है। दर्शन करने पहुंचे भक्तों का कहना है कि हम लोग काफी समय से माता का दर्शन करने आते हैं यह जो भी लोग सच्चे मन से माता से प्रार्थना करते हैं इनकी हर मुराद पूरी होती है।

वहीं मंदिर के महंत विनय पंडा ने बताया कि ये माता कुंवारी माता शीतला जी हैं। ये माता चौकी पर बैठी हुई तालाब से निकली थीं, इसके कारण ये चौकियां माता के भी नाम से जानी जाती हैं। पूरे पूर्वांचल में लोगों के आस्था का केन्द्र है माता शीतला जी। जिसको भी माता विंध्याचल जी के दर्शन करने जाना होता है पहले वो माता शीतला जी का दर्शन करके ही आगे जाता है। ऐसी मान्यता पौराणिक कथाओं में प्रचलित है।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story

News Hub