प्रयागराज जंक्शन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग में 396 यात्रियों से 2.72 लाख रूपये का वसूला गया जुर्माना

WhatsApp Channel Join Now
प्रयागराज जंक्शन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग में 396 यात्रियों से 2.72 लाख रूपये का वसूला गया जुर्माना


प्रयागराज, 23 फरवरी (हि.स)। प्रयागराज जंक्शन पर रेलवे मजिस्ट्रेट विवेक कुमार जायसवाल के नेतृत्व में टिकट चेकिंग अभियान रविवार की देर शाम तक चलाया गया। इसमें कुल 396 यात्रियों से 2 लाख 72 हजार 404 रूपये का जुर्माना वसूला गया।

जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि टिकट चेकिंग अभियान में स्टेशन एवं ट्रेनों में व्यापक रूप से टिकटों की जांच की गई। बिना टिकट यात्रा के 148 यात्रियों से 1 लाख 28 हजार 535 रुपये। अनियमित टिकट यात्रा के 242 यात्रियों से 1 लाख 29 हजार 520 गंदगी के लिए के दो यात्रियों से 300 एवं अनबुक्ड लगेज के साथ चार यात्रियों से 14 हजार 049 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

पीआरओ ने बताया कि इस अभियान में मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक प्रयागराज दिवाकर शुक्ला, मुख्य टिकट निरीक्षक संतोष कुमार, 25 टिकट चेकिंग स्टॉफ, 10 रेलवे सुरक्षा बल कर्मी एवं 8 राजकीय रेलवे पुलिस कर्मियों की भागीदारी रही। इस अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग दिनेश कुमार भी मौजूद थे।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story