शाहजहांपुर स्टेशन पर चला किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान, 62,105 रुपये का राजस्व अर्जित
मुरादाबाद, 05 मई (हि.स.)। मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव के निर्देशानुसार बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा व धूम्रपान एवं गंदगी की रोकथाम हेतु वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के निर्देशन में मंडल के शाहजहांपुर स्टेशन पर मंगलवार को किलेबंदी टिकट चेंकिंग अभियान संचालित किया गया। जिसमें बिना टिकट यात्रा के 39 केस द्वारा किराया एवं जुर्माना सहित 21,575 रुपये, अनियमित यात्रा के 92 केस द्वारा किराया एवं जुर्माना सहित कुल ₹40,230/-, धूम्रपान एवं गंदगी फैलाने के 02 केस द्वारा कुल ₹ 300 /- सहित कुल 133 केस द्वारा कुल ₹62,105/- रुपये का राजस्व अर्जित किया गया।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि शाहजहांपुर स्टेशन पर कुल 08 टिकट चेकिंग स्टाफ ने रेलवे सुरक्षा बल के 2 स्टाफ के सहयोग 14674,15012,12232,13006,15212,13308, 55349, 55363 ,22454, 15076, 13152, 15910, 15001, 15909, 14307, 14235, 15075, 15211, 55059 एवं 13151 सहित कुल 20 गाडियों को चेक किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

