दो महिलाओं समेत तीन लोगों ने की आत्महत्या
नोएडा, 28 फ़रवरी (हि.स.)। नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो महिलाओं समेत तीन लोगों ने आत्महत्या कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने शनिवार काे बताया कि बबली उम्र 48 वर्ष पत्नी स्वर्गीय मांगेराम निवासी गांव नटो की मढैया ने शनिवार को ग्राम नटो के मढ़ैया के पास एक पेड़ की डाल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
वहीं थाना ईकोटेक -3 क्षेत्र के हल्द्वानी गांव में रहने वाले मनोज पुत्र तुलाराम उम्र 30 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतक ने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा है। उप निरीक्षक निशांत मलिक ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि चोटपुर कॉलोनी में रहने वाली शीतल पत्नी नेम सिंह उम्र 20 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि उसकी अभी कुछ समय पूर्वी शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि अपर पुलिस उपायुक्त सुधीर कुमार ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचायतनामा किया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच करेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

