छात्रा समेत तीन युवतियां लापता

WhatsApp Channel Join Now
छात्रा समेत तीन युवतियां लापता


नोएडा, 09 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) जनपद में अलग—अलग थाना क्षेत्रों से छात्रा समेत तीन युवतियां लापता हो गई हैं। पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है और युवतियों की तलाश में जुट गई है।

थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने शुक्रवार काे बताया कि बीती रात को एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी घर से लापता है। पीड़िता के अनुसार उनकी बेटी को मोहित पुत्र तंवरपाल बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बीती रात को एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी 18 वर्षीय बहन मिहिर भोज बालिका डिग्री कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रही है। उनके अनुसार उनकी बहन 7 अक्टूबर को पढ़ने के लिए कॉलेज गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि उनकी बहन को कोई बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि बीती रात को एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह भरतपुर राजस्थान की रहने वाली है, तथा मौजूदा समय में ग्राम वाजिदपुर सेक्टर 135 में किराए के मकान में रहती है। पीड़िता के अनुसार उसकी 15 वर्षीय बेटी 5 अक्टूबर से घर से लापता है। महिला ने नितिन कुमार नामक युवक पर उसको बहला- फुसलाकर अगवा करने का शक जाहिर करते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story